हम आपकी सेवा में रहे हैं

हम स्वयंसेवक रहे हैं और हम हमेशा वहाँ आप के लिए हो जाएगा

हमारा समूह

ला एमिकेल 309 क्लब चार स्वंसेवकों द्वारा आपके लिए चलाया जाता है। यह चार लोग आप के लिए और 309 के लिए समर्पित हैं।

यह समूह मिल कर बना है इनसे:

आर्लिएन एलार्गयू, अध्यक्ष :
आर्लिएन 'alargeau', जो कि www.peugeot309.net के फोरम पर उपलब्ध हैं, भाषाविज्ञान व लागू भाषाओं में पी.एच.डी. के छात्र हैं। इनका जन्म 1981 में हुआ था, इनके दादा के पास एक प्यूजो 309 जी.एल. प्रोफिल मार्क 1 कार थी मगर इस कार के संदर्भ में इनका जोश 2001 में तब बढा जब इन्होंने खुद एक प्यूजो 309 एस.एल. मार्क 2 ग्लासगो से खरीदी। जल्द ही इस कार को एक छोटी बहन, प्यूजो 309 जी.टी.आई. के रूप में प्राप्त हुई, इस कार में स्वचलित ट्रांसमिशन है और इसे सीधे जापान से मंगाया गया था। इनको प्यूजो में पुराने स्कूली दिनो वाली बनावट व इस कार के पीछे की कहानी बहुत पसन्द है। इन्होंने यह वेबसाइट, www.peugeot309.net, बनाई ताकि लोगों को इस कार के संदर्भ में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके। इसके बाद जैसा कि होना चाहिए, एक क्लब बना जिसे फ्रांस के कानूनों के हिसाब से सन 2010 में प्रस्तुत किया गया।
ला एमिकेल 309 क्लब के अध्यक्ष होने के नाते, आर्लिएन प्यूजो 309 के मालिकों के लिए बहुत कुछ करने के इच्छुक हैं, तथा रोज़मर्या के कार्यों में उनकी मदद करके उनको जोश के साथ जीने में मदद करना चाहते हैं।

क्रिस्टोफर पेरोन, सचिव :
वे www.peugeot309.net के फोरम में 'thefunkyboy' के नाम से प्रसिद्ध है। क्रिस्टोफर अपने आप को 309 का एक असली प्रसंशक मानते हैं। वे एक छात्र हैं और उन्होंने 309 1986 जी.टी. कार चलाना सीखने के लिए लिया था। बीस साल की उम्र में उन्होंने 309 गी.टी.आई. खरीदी, और इसके लिए वह अपनी बचत और गर्मियों में की गई दो नौकरियों को श्रेय देते हैं। यह कार नीले रंग की है और बहुत ही अच्छी अवस्था में है।
इन्होंने घोषित किया कि क्लब को बनाने में वे आर्लिएन के साथ हैं ताकि एक बडा समुदाय बन सके जिसमें अच्छा वातावरण हो, 309 के मालिकों के लिए अच्छी सुविधाएं हों और उन्हे मदद व विचार प्राप्त हो सकें। इस क्लब के सक्रिय सदस्य होने नाते वे 309 के मालिकों की मदद करते हैं ताकि उनकी कार हमेशा अच्छी तरह से दौडे और वे समस्या सुनने के लिए उत्सुक रहते हैं।
जैसा कि वे हमेशा कहते रहते हैं कि 'इस कुरूप बत्तख को लम्बी उम्र मिले'

मलिक हेदर, कोषाध्य़क्ष :
मलिक जिनको हमारे फोरम में 'vital76' के नाम से जाना जाता है एक अस्पताल में काम करते हैं और वे बचपन से ही प्यूजो के निर्माताओ के प्रशंसक हैं। उनका कार के प्रति जोश कार रैलियो से बढा और उन्होंने पाया कि यह शेर शक्तिशाली से और शक्तिशाली होता जा रहा है। उन्होंने पहली बार प्यूजो 309 को 1986 में देखा था जब वे अपने पिता के साथ कार की शोरूम में गये थे। बाद में उन्होंने अपनी पहली कार, प्यूजो 309 जी.आर.एक्स. 1.4, चलायी, जिसे 1997 में खरीदा था। बाद में उन्होंने 2005 में अपने पिता की कार खरीद ली जो कि एक प्राचीन अवस्था में थी। जोश बढने के साथ उन्होंने दूसरी 309 जी.आर.एक्स. एक खरीदी, यह कार 1997 का प्रारूप है और वे इसे संभाल कर संजोए हैं।
सन 2007 में मलिक www.peugeot309.net मे शामिल हो गये और तुरन्त ही इस वेबसाइट को बहुत सारी जानकारिया प्रदान कर दी। सन 2010 में वे ला एमिकेल 309 में शामिल हो गये और अब वे इस क्लब में कोषाध्यक्ष हैं।

ग्रीगेरी बर्नबाम, संपर्क अधिकारी :
ग्रीगेरी जो हमारे फोरम में ' bleu miami' के नाम से जाने जाते हैं, का जन्म 1975 में हुआ था। उनकी शादी हो चुकी है और वे एक छोटी सी लडकी के पिता भी हैं। वे कल पुर्ज़े बनाने वाली संस्था में कार्यरत हैं और वे तभी से 309 के दीवाने हैं जब पहली बार यह कार प्रस्तुत की गयी थी। वे एक प्यूजो 309 जी.टी.आई. 16 के मालिक हैं जो कि नीले रंग की है और 1990 का प्रारूप है, यह कार 92,000 किलोमीटर दौड चुकी है।
अपने कार्यक्षेत्र में पकड के कारण वे लोगों को अच्छे सौदे प्रदान करने में मदद करते हैं, उनके पूरी दुनिया में सहभागी फैले हुए हैं। इसका मतलब है कि कोई भी 309 का मालिक अपनी कार के लिए कुछ भी खरीद सकता है, चाहे वह कही भी रहता हो। ग्रीगेरी को फोरम का मित्रतापूर्ण वातावरण बहुत अच्छा लगता है और वे चाहते हैं कि इस क्लब की आयु लम्बी हो।

क्या आप कुछ खोज रहे हैं

नीचे दिए गये फार्म को भर कर आप साइट में खोज कर सकते हैं

अभी भी जानकारी नही प्रप्त कर सके हो तो, कृपया एक कमेंट पोस्ट कर दें या फिर हमसे संपर्क करे, ताकि हम आपकी मदद कर सकें।

हमारे मित्रों से मिलें

कुछ उच्च प्रस्तावित मित्रगण

पुरालेख

All entries, chronologically...

The ultimate international club for 309 enthusiasts who want to live their passion.
Whatever model you own, come and join us.
We organize big events, we find whatever part you need, we sell refurbished rear axles and much more.
And all that in a friendly atmosphere because we do care about you.

WordPress Blog